फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फिरोज 'पप्पू' हत्याकांड में कोर्ट बदलने पर सुनवाई आज

विज्ञापन
रिजवान जहीर
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत तुलसीपुर फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड में कोर्ट बदलने पर सुनवाई 18 नवंबर को होगी। जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी को कोर्ट बदलने की सुनवाई कर फैसला देना है। वादी ने जिला जज को कोर्ट बदलने का प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत के जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे पूर्व चेयरमैन फिरोज ''पप्पू'' की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गंभीर आरोप लगाकर रासुका में कार्रवाई की थी।
पुलिस का आरोप था कि सपा में टिकट की दावेदारी को लेकर पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या की गई थी। वहीं, पूर्व सांसद रिजवान जहीर इस समय ललितपुर जेल में बंद हैं। इस मुकदमे में पूर्व सांसद की बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद जमानत पर हैं। मुकदमे में फैसले से पूर्व सांसद का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।
विज्ञापन


एमएपी-एमएलए कोर्ट में 20 को निर्णय पर सुनवाई

बलरामपुर। एमएपी-एमएलए कोर्ट से 20 नवंबर को नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड के निर्णय पर फैसला होना है। इस कोर्ट पर पहले विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी इस बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे। बीते दिनों उनका स्थानांतरण मऊ जनपद में कर दिया गया। वह रिलीव भी हो गए हैं। इस कोर्ट पर अब नए जज को इस बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई करनी है। बताया जा रहा है कि एमपी-एमएलए कोर्ट पर अब तक इस मामले की सुनवाई लगभग पूरी हो गई है। इसमें अब फैसला होना ही बाकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें