बलरामपुर। एडीजे (एमपी-एमएलए) कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर व उनके परिजनों पर हत्या व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों की सुनवाई बृहस्पतिवार को हुई। मुकदमा बहस के लिए नियत किया गया है। पूर्व सांसद के तीन मुकदमों की सुनवाई अब 13 व 22 अगस्त को होगी।
न्यायाधीश दीप नारायन तिवारी ने पूर्व सांसद व उनके परिजनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहे मुकदमे की सुनवाई बृहस्पतिवार को की। इस मुकदमे की अगली सुनवाई न्यायाधीश ने 22 अगस्त को तय किया है। दूसरे मामले में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जानलेवा हमला व मारपीट का मुकदमा पूर्व सांसद रिजवान जहीर व अन्य के खिलाफ लिखा गया था।
इस मुकदमे की सुनवाई अब 13 अगस्त को नियत की गई है। वहीं फिरोज पप्पू की हत्या के मुकदमे की सुनवाई 24 जुलाई को हुई थी, जिसमें 13 अगस्त को सुनवाई होगी। फिरोज पप्पू की हत्या के मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। (संवाद)