फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्व सांसद के मामले की सुनवाई कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मुकदमे की सुनवाई अब नौ मार्च को होगी। शनिवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

विवेचना के बाद पुलिस ने 30 जुलाई 2025 को आरोप पत्र एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया था। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मुकदमे की सुनवाई की जा रही है। शनिवार को इस प्रकरण की सुनवाई होनी थी। अब नौ मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है। फिलहाल मामले में रिजवान जहीर को जमानत मिल चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें