फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ने के खेत में पहुंचा बारहसिंघा, ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया

विज्ञापन
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में मौजूद बारहसिंगा ।-संवाद
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। ग्राम पंचायत विशंभरपुर में शुक्रवार रात गन्ने के खेत में बारहसिंघा दिखाई पड़ा। बारहसिंघा को आवारा कुत्तों ने घेर लिया था और उसपर हमले की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हुए कुत्तों को भगाया और घायल बारहसिंगा को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण राजन मिश्रा, रमई, राजाराम मिश्रा, गौरव मिश्रा और बड़कन मिश्रा ने मिलकर सावधानीपूर्वक बारहसिंघा को पकड़ लिया, ताकि वह दोबारा कुत्तों के हमले का शिकार न हो सके। ग्रामीणों के मुताबिक बारहसिंघा के सिर पर पहले से ही चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे वह घायल और कमजोर नजर आ रहा था। शनिवार को वन विभाग की टीम बारहसिंघा को अपने साथ ले गई। वन दरोगा राम सुभावन सिंह ने बताया कि घायल बारहसिंगा का उपचार कराया गया है। हालत में सुधार होने के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें