फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय सभागार में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या की भी धूम रही। सांस्कृतिक संध्या में महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं अपनी कला का प्रदर्शन कर देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों पर छाप छोड़ी।
विज्ञापन

जीव शास्त्र संकाय एवं एशियन बायोलाॅजिकल रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को हुई थी। व्याख्यान के बाद शाम को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व आयोजन सचिव डॉ. राजीव रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्र अर्चित शुक्ल ने मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है। जीना उसी का जीना है जो औरों को जीवन देता है। गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवनीत ने फेरो न नजर से नजरिया...एवं अशिंका ने बेदर्दी बालमा तुझको मेरा याद करता है, गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सौम्य ने आज कल याद कुछ रहता नहीं...गीत सुनाया। मोहित कश्यप, अभिषेक, सताक्षी व सुलोचना ने एकल नृत्य प्रस्तुत करके सभी को थिरकने को विवश कर दिया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, एलबीएस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय, गायत्री विद्यापीठ रिसिया के प्राचार्य डॉ. दिव्यदर्शन तिवारी, डॉ. देवेंद्र चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. आलोक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें