फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ लाइन एक्सप्रेस में 733 मरीजों का हुआ आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर(बलरामपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन की तरफ से लाइफ लाइन एक्सप्रेस में 733 लोगों के नाक, कान, गला व हड्डी के मरीजों का सफल आपरेशन किया गया। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में इलाज कराने के लिए 6090 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। समापन अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर व उनकी टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल ने कहा कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस ने गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराकर काफी सराहनीय कार्य किया है। पैसे के अभाव में तमाम गरीब अपनी बीमारी का इलाज नहीं करा पाते थे। लाइफ लाइन एक्सप्रेस ने ऐसे गरीबों की मदद कर न केवल उनका सफल आपरेशन किया बल्कि उचित परामर्श देकर स्वस्थ बनाया। प्रोजेक्ट मैनेजर पुनीत शर्मा ने बताया 20 दिनों के इस कार्यक्रम में 6090 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आंख, नाक, गला और हड्डी के 733 ऑपरेशन किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त अन्य मरीजों का भी इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा किया गया है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने पर कायस्थ एकता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, मारवाड़ी युवा संघ, नगर पंचायत व प्रेस क्लब की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर के इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफ लाइन एक्सप्रेस को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कायस्थ एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मधुप श्रीवास्तव, सुधीर, संजय, कांति प्रसाद, प्रवीण, नवीन, अश्वनी व अनुराग श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें