फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रधानाध्यापकों को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का पढ़ाया गया पाठ

Thu, 29 Oct 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बृहस्पतिवार को समर्थ मॉड्यूल आधारित क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच में प्रधानाध्यापकों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य मृदुला आनंद ने किया। डायट के नोडल प्रवक्ता आशुतोष कुमार और गोविंद कुमार ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन, नेतृत्व कौशल और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही, विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी नेतृत्व की भूमिका समझाई गई।

प्रवक्ता गोविंद कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों की कार्यक्षमता और नेतृत्व कौशल का विकास करना है, ताकि वे विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रवक्ता सपना वर्धन, पवन कुमार वर्मा, डॉ. त्रिपुरारी पूजन और राजकुमार ने भी नेतृत्व क्षमता के संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चंद्रमणि मिश्र, वेद प्रकाश चौरसिया, रेखा देवी और अब्दुल वदूद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें