फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ स्कूलों के हेडमास्टरों को मिलेगा टेबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 100 जूनियर हाईस्कूलों के हेडमास्टरों को शीघ्र टेबलेट का वितरण किया जाएगा। सभी विषयों के 50 हजार प्रश्नों से लैस इन टेबलेटों से नौनिहालों को पढ़ाने का हेडमास्टरों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद व बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि शासन ने आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर में जूनियर हाईस्कूलों के छात्रों को टेबलेट से पढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रथम चरण में संस्था हौसले फ्रे फाउंडेशन की ओर से जिले के 100 जूनियर हाईस्कूलों के हेडमास्टरों को टेबलेट वितरित कराने का आश्वासन दिया गया है। संस्था के डीसी सलमान ने 15 नवंबर तक टेबलेट उपलब्ध कराने की बात कही है। वितरण कार्यक्रम में 200 हडमास्टरों व शिक्षकों को शामिल किया जाएगा।
संस्था के डीसी ने बताया कि सभी टेबलेट में विज्ञान, गणित, इतिहास, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान सहित सभी विषयों के 50 हजार प्रश्नों को पहले से अपलोड कर दिया गया है। इन प्रश्नों के साथ-साथ सभी टेबलेट में विषयों के नए प्रश्नों को भी अपलोड करने की सुविधा रहेगी। नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में बच्चों को पहले से अपलोड प्रश्नों को पढ़ाने की सुविधा रहेगी। टेबलेट वितरण वाले जूनियर हाईस्कूलों में संस्था के डीसी पहुंचकर हेडमास्टरों व शिक्षकों को तकनीकी ट्रेनिंग भी देंगे और खामियां दूर कराएंगे। बीएसए ने बताया कि जिले में कुल 646 जूनियर हाईस्कूलों का संचालन किया जा रहा है। शेष 546 जूनियर हाईस्कूलों में भी अतिशीघ्र टेबलेट वितरण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें