फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलेंगे हर्षवर्धन

विज्ञापन
स्टेट पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद परिजनों समेत हर्ष जताते हर्षवर्धन दीक्षि? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय नगर निवासी हर्षवर्धन मणि दीक्षित आगामी 27 व 29 मार्च तक चेन्नई में होने वाले नेशनल पैरा एथलेक्टिस चैंपियनशिप 2021 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

बीते 6 व 7 मार्च को गाजियाबाद में आयोजित यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हर्षवर्धन ने क्लब थ्रो में 17.80 मीटर तथा डिस्कस थ्रो में 5.5 मीटर फेंक कर प्रदेश में बलरामपुर का नाम रोशन किया और इसी के साथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।
हर्षवर्धन जन्म से दिव्यांग नहीं थे बल्कि 13 की उम्र में गिरकर घायल हुए और कमर के नीचे का हिस्सा बेकार हो गया। हर्षवर्धन की इस उपलब्धि पर पिता हिमांशु मणि दीक्षित, माता सीता दीक्षित सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें