बलरामपुर। सड़क सुरक्षा विषय पर गुरुवार को एमएलके महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। निबंध में हरिओम, पेंटिंग में सोनाली व क्विज में अरुण ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
एमएलके महाविद्यालय के बीएड विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा के तहत विद्यार्थियों के बीच निबंध, पेंटिंग व क्विज का आयोजन कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता की सफलता शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों की सहभागिता पर निर्भर करती है। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है।
निबंध प्रतियोगिता में हरिओम पांडेय ने प्रथम, लालमनि पासवान ने द्वितीय व रंजना गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सोनाली प्रथम, दीक्षा गुप्ता द्वितीय व कोमल मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज में अरुण कुमार ने प्रथम, अमन मौर्य ने द्वितीय व महावीर यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. शिव महेंद्र, डॉ. अजहरुद्दीन व लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान आदि का सराहनीय योगदान रहा। डॉ. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अर्चना शुक्ला व सीमा पांडेय ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. आशीष कुमार लाल व डॉ. राम रहीश ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।