फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सपनों को उड़ान देने के लिए मेहनत और धैर्य जरूरी

Fri, 29 May 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में नेशनल ओलंपियाड के मेधावियों को किया गया सम्मानित ।-सं
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में करीब 280 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सपनों को साकार करने के लिए मेहनत, धैर्य और अनुशासन सबसे जरूरी है। सफलता प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करना पड़ता है। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से पढ़ाई करें और असफलता से घबराए बिना आगे बढ़ते रहें। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाय उनकी प्रतिभा और रुचि को समझें। सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से बच्चे जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल के समन्वयक राजेश जायसवाल व अखिलेश मिश्र, जीसस एंड मैरी स्कूल के समन्वयक सुरेंद्र श्रीवास्तव व वीपी पांडेय, पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कृष्णा बोस, स्टारवर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस, सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर के प्रधानाचार्य केपी यादव, एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला के प्रबंधक अंसार अहमद, स्कॉलर एकेडमी उतरौला के प्रबंधक असलम खां, एचजेएमएस इंटर कॉलेज चमरूपुर के प्रबंधक कुतुबुद्दीन शाह, ऋतुराज सिंह बालिका इंटर कॉलेज मुड़िला तुलसीपुर के समन्वयक बलरामधर दुबे एवं एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के प्रबंधक अबुल हासिम खान को भी अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अतिथियों ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला
प्रभारी डीआईओएस चंदन पांडेय ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि यह तो सफलता की शुरुआत है। जीवन के हर पड़ाव पर सफलता मिलती रहे इसके लिए कठिन परिश्रम व लक्ष्य निर्धारण जरूरी है। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों को केवल अंकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नवाचार, तकनीक और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने छात्रों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ समाजसेवी सर्वेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल अवसर मिलने और प्रोत्साहन देने की है। सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि सफलता पर अभिमान न करें, इसे कायम रखने के लिए बड़ों का मार्गदर्शन लें और लक्ष्य के अनुरूप कठिन परिश्रम जारी रखें।
विज्ञापन

इन स्कूलों के मेधावियों को मिला सम्मान
समारोह में प्रायोजक सेंट जेवियर्स स्कूल व जीसस एंड मैरी स्कूल तथा सह प्रायोजक स्टार वर्ल्ड पब्लिक स्कूल तुलसीपुर, शारदा पब्लिक स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल, सिटी मोंटेसरी स्कूल बलरामपुर, ऋतुराज सिंह बालिका इंटर कॉलेज मुड़िला तुलसीपुर, एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला, स्कॉलर्स एकेडमी उतरौला, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला व एचजेएमएस इंटर कॉलेज शेरपुर चमरूपुर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वेन्यू पार्टनर के रूप में एमएलके पीजी कॉलेज ने समारोह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ओलंपियाड के 14 मेधावियों का हुआ सम्मान
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। इसमें अक्षत मिश्रा, खुशी सिंह, मान्या तिवारी, प्रखर यादव, साकेत शुक्ल, कुशाग्र सिंह, अक्शा बिस्मिल, अरीज खान, हमजा अशरफ, दिव्या यादव, साजिद अली, पंकज यादव व विशाल पांडेय शामिल हैं। इन मेधावियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

फोटो-21-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में नेशनल ओलंपियाड के मेधावियों को किया गया सम्मानित ।-सं

फोटो-21-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में नेशनल ओलंपियाड के मेधावियों को किया गया सम्मानित ।-सं

फोटो-21-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में नेशनल ओलंपियाड के मेधावियों को किया गया सम्मानित ।-सं

फोटो-21-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में नेशनल ओलंपियाड के मेधावियों को किया गया सम्मानित ।-सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें