फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाते में वापस कराए साइबर ठगी के 58 हजार रुपये

Fri, 29 May 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। जरवा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 58 हजार रुपये खाते में वापस करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत महसूस की है। जरवा क्षेत्र के रतनपुर झिंगहा बालापुर निवासी मोहम्मद इलियास के साथ 14 अप्रैल 2026 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। अज्ञात साइबर ठगों ने उनके केनरा बैंक खाते से 58 हजार निकाल लिए थे। खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिकायत पर जरवा की साइबर हेल्प डेस्क सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तकनीकी स्तर पर जांच शुरू करते हुए संबंधित खातों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान ठगी की रकम को आरोपियों के खातों में होल्ड कराया गया, ताकि धनराशि आगे ट्रांसफर न हो सके। प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 58 हजार रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें