फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आधे घंटे में एनओसी पाकर खिला चेहरा

Tue, 26 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पेट्रोल पंप खोलने की एनओसी पाने के लिए भटक रहे एक पीड़ित को मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन में बड़ी राहत मिली। मात्र आधे घंटे में हाथ में एनओसी आने से आवेदक का चेहरा खिल उठा। बृजेश कुमार निवासी बिशुनीपुर ने बलरामपुर में चीनी मिल के निकट पेट्रोल पंप खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र पाने के लिए आवेदन किया था। बीते लंबे समय से एनओसी पाने के लिए वह अलग अलग विभागों के चक्कर काटने की परेशानी उठा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन में पीड़ित ने अपनी परेशानी जिलाधिकारी अरविंद सिंह के समक्ष बया की। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अपर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा को सिंगल विंडो सिस्टम पर प्राप्त विभिन्न विभागों की रिपोर्ट के आधार पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद मात्र आधे घंटे में ही फरियादी का एनओसी प्रमाणपत्र जिलाधिकारी ने जारी कर सौंप दिया। इससे भावुक हुए बृजेश कुमार ने खुशी जताते हुए डीएम का शुक्रिया अदा किया। डीएम ने जनता दर्शन में मौजूद अन्य विभागीय अफसरों को भी निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार तत्काल सुनिश्चित कराया जाए। ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें