फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार चुनने में आधी आबादी ने दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में मतदान करने को आधी आबादी ने भी जमकर उत्साह दिखाया। घरों की चौखट से बाहर निकलकर घूंघट की ओट में नई नवेली दुल्हनों ने भी मतदान किया।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 2524 मतदेय स्थलों पर सोमवार को सुबह सात बजे से पंचायत चुनाव का मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही घर की नई नवेली दुल्हनों ने चौका-बर्तन छोड़कर अपने बूथों पर वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगाई। अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने वाली महिलाओं ने कहा कि हम अपने गांव में उसी को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे जो विकास करने में विश्वास रखता है। सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे और गांव की मजबूत सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के साथ-साथ हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, उतरौला व श्रीदत्तगंज ब्लॉकों में भी मतदान करने के लिए महिलाओं की लंबी लाइनें दिन भर बूथों पर लगी रहीं।
सदर ब्लॉक के मतदान केंद्र हंसुआडोल में पहली बार वोट डालने पहुंची महिला वोटर सिरता, अंशु देवी व मधु मिश्रा आदि ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद उन्होंने अपने घर से बाहर आकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें