फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व पानी के साथ गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आंधी व पानी के साथ ओले गिरने से खेतों में लगी व खलिहानों में पड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। मौसम खराब होने से आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। कई जगह पेड़ों के गिर जाने से आवागमन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन

21 अप्रैल को दिनभर मौसम खराब रहा। तेज हवा के साथ घने बादल छाए रहे। रात के समय अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे हैं। किसानों के खेतों में लगी और खलिहानों में रखी फसलों के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
किसान कैैलाश, संजय तिवारी, मुकीम, राम खेलावन व सर्वेश सिंह आदि ने बताया कि खेत में लगी व खलिहान में रखी गेहूं की फसल को रात में बारिश होने से नुकसान हुआ है। दिन में धूप हो जाने के कारण फसलों को सूखा लिया गया है। तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ भी गिर गए जिसके चलते काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

प्रशासन व आस पास के लोगों ने सड़क किनारे पड़े पेड़ों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि अधिकतर किसानों ने अपनी फसल सुरक्षित कर लिया है। कुछ किसानों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें