बलरामपुर। अब परिषदीय स्कूलों के गुरुजी बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का तरीका बताएंगे। सीएचसी पचपेड़वा में 33 शिक्षकों को आयुष्मान भारत मिशन स्कूल के तहत हेल्थ एंड वेलनेस का प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षक डा. आरके सिद्घार्थ ने बताया कि किशोर व किशोरियों के शारीरिक एवं मानसिक बदलाव तथा सामाजिक मान्यताओं के विभिन्न पहलुओं को एक शिक्षक ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षक प्रत्येक सप्ताह विद्यालय में हेल्थ एंड वेलनेस के रूप में मनाएंगे। इन शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद, सीएचसी अधीक्षक डा. मिथिलेश कुमार, डा. गयासुद्दीन खान व अमित पांडेय ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।