फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय गुरुद्वारे में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिख धर्म के लोगों ने सेवा कार्य व रक्तदान करके गुरु नानक देव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। लंगर में सभी जाति-धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारे में बुधवार को गुरु ग्रंथ साहिब अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन शुरू हुआ। कीर्तन में गुरु नानक देव की महिमा का बखान किया गया। शबद कीर्तन की समाप्ति के बाद लोगों ने परिवार की खुशहाली के लिए गुरु की अरदास की। अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया।
लंगर में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, गुरदीप सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह बिट्टू, रूबी कौर, दिलप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, डीपी सिंह, संजय शर्मा, हिमांशु व शिवम सहित तमाम लोगों ने प्रसाद छका। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरु सिंह सभा की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान कर गुरु नानक देव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर स्थित गुरुद्वारे में भी गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह व सरदार बलवंत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी तरह उतरौला स्थित गुरुद्वारे में भी तमाम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हरदीप सिंह अहूजा, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह, राजेश खुराना, राकेश खुराना व विंकल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें