फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गंगा ट्रेडिंग कंपनी में जीएसटी की जांच, जुटाए अभिलेख

Thu, 08 Oct 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवतीगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति के बगल में संचालित गंगा ट्रेडिंग कंपनी में बृहस्पतिवार को जीएसटी विभाग की टीम ने जांच की। वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद गोंडा से पहुंची टीम ने दुकान पर कारोबारी गतिविधियों से जुड़े अभिलेख और दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने आवश्यक कागजात भी अपने साथ लिए। कार्रवाई की जानकारी होते ही आसपास के व्यापारियों में दिनभर चर्चा होती रही।संयुक्त कमिश्नर केएम मिश्रा के नेतृत्व में जीएसटी टीम ने दुकान पर पहुंचकर काफी देर तक कारोबार से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। टीम ने खरीद-बिक्री, कारोबार और जीएसटी से जुड़े अभिलेखों को देखा।
विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि शिकायत में किस तरह की गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। जीएसटी कमिश्नर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने पर गोंडा की टीम को जांच के लिए भेजा गया था। टीम ने गंगा ट्रेडिंग कंपनी से कारोबार से संबंधित अभिलेख जुटाए हैं। इन अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें