फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ग्रासकट इलेवन ने फुटबॉल लीग पर जमाया कब्जा

Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-29- स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ट्राॅफी के साथ ​विजेता टीम के ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय बलरामपुर फुटबॉल प्रीमियर लीग के अंतिम दिन शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्रासकट इलेवन ने 2-0 मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन




खेल निदेशालय की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में बलरामपुर फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार को ग्रासकट इलेवन फुटबॉल क्लब व कासा इलेवन फुटबाॅल क्लब के बीच खिताबी भिड़ंत हुआ। पहले हॉफ तक दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया था। स्कोर 0-0 के बराबरी पर था। दूसरे हॉफ में ग्रासकट इलेवन के विद्यार्थियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लगातार दो गोल मार करके 2-0 से बढ़त बना ली। अंतिम क्षणों तक कासा इलेवन कोई गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार ग्रासकट इलेवन फुटबॉल क्लब ने मैच जीतकर विजेता बनी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त व प्रशिक्षु आईएएस शिवांश ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत, प्रशिक्षक अभय सिंह, मो. हसन कुरैशी, अमन श्रीवास्तव, नागेंद्र गिरि, सूरज कुमार, विजय शंकर पांडेय, पवन कुमार त्रिपाठी, मो. जीशान व राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें