फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासित व भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए कार्य कर रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा अवध क्षेत्र के मंत्री ने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के भोजपुर व परसा पलईडीह गांव में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी।
विज्ञापन

भोजपुर व परसा पलईडीह गांव में चौपाल को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री राज किशोर मौर्या ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार विकसित व भयमुक्त समाज की स्थापना करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मोदी और योगी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की सरकार गांव, गरीब व किसानों के हित में कार्य करते हुए उनका विकास सुनिश्चित कर रही है। भाजपा सरकार में बहू, बेटियों, व्यापारियों व विद्यार्थियों को सम्मान देने के साथ ही उन्हें सुरक्षा भी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू क्षेत्र में बिजली, सड़क, शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। चौपाल की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष जगदंबा ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगा है।
बजट का शत-प्रतिशत उपयोग क्षेत्र के विकास में हो रहा है। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए समर्थन की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें