फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 2408 मरीजों की जांची सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2408 मरीजों की सेहत की जांच कर उचित परामर्श व दवाएं दी गईं। इस दौरान 1500 से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने किया। दोपहर 12 बजे तक 36 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गई। मेले में आने वाले मरीजों व उनके साथ आए परिजनों से कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र सिसई में डॉ. अभय कुमार प्रजापति व डॉ. बृजेश यादव मरीजों की जांच करते पाए गए।
यहां पर 11 बजे तक 25 मरीजों की जांच की जा चुकी थी। फार्मासिस्ट आरके चौधरी मरीजों को दवा वितरित करते हुए मिले। सिसई गांव से बच्चे का इलाज कराने आए शिव कुमार ने बताया कि खून की जांच के लिए जिला अस्पताल जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान कुल 2408 मरीजों की सेहत की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी गई है। आयुष्मान योजना के समन्वयक विदेह पांडेय ने बताया कि मेले में 1500 से अधिक लोगों का आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें