फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक विरोधी नीतियां अपना रही सरकार : शिवलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम से कांग्रेस ने विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत बेलाबेली एवं ग्राम पंचायत खैरानिया बेलासपुर में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के जरिये ग्रामीणों को मनरेगा के अधिकारों और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर श्रमिक विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है और धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास हो रहा है। इससे ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी श्रमिकों के अधिकारों की इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ेगी।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी, तिरुयुगी नारायण द्विवेदी, मनरेगा कोऑर्डिनेटर विनय कुमार मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, आशीष कुमार यादव, विश्वनाथ यादव, उमेश यादव, ग्राम प्रधान हनुमंत यादव, पारसनाथ यादव, अमेरिका कुरील आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें