फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक

Tue, 02 Dec 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन शक्ति के तहत थाना श्रीदत्तगंज की एंटी रोमियो टीम व महिला बीट पुलिस ने पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया विशंभरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इसमें छात्राओं को सरकारी योजना और हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार ने छात्राओं को महिसा सशक्तीकरण अभियान की जानकारी देते हुए कानून और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम से जुड़े अपराध और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत शिकायत करना जरूरी है।

महिला कांस्टेबल मोना ने सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी दी। छात्राओं से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक इन नंबरों का उपयोग करें।
विज्ञापन


छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए पंफलेट वितरित किए गए और उनकी समस्याएं भी पूछी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सकट राम व शिक्षिका सुनीता पांडेय ने भी छात्राओं को कानून व नियमों का पालन करने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें