फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रहमतपुर चाईडीह गांव में एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवती रिश्तेदारी में आई हुई थी। युवती के पिता ने पुलिस को सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्या ने बताया कि ग्राम कथरहा एवजपुर निवासी एकता निषाद (18) कुछ दिन पूर्व रहमतपुर चाईडीह निवासी रिश्तेदार ओम प्रकाश निषाद के घर गई थी। शुक्रवार सुबह एकता का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ मिला है।
मृतका के पिता जगदंबा प्रसाद निषाद ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पिता की सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें