ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरनगर गांव में छत के कुंडे से युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिजनों ने युवती के मंद बुद्धि होने का पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना अरविंद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि शंकरनगर निवासी झुर्रे ने प्रार्थना पत्र दिया है कि उनकी भतीजी गुड़िया (16) पुत्री प्रधान पासवान ने रात के समय छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
गुड़िया मंद बुद्धि की थी। परिजन गुड़िया के आत्महत्या करने का कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं। गुड़िया के चाचा के प्रार्थना पत्र पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।