फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती की कटान में बह गई किशोरी, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला/गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के टेढ़वा टप्पाबांक सेखुइया गांव के निकट राप्ती के किनारे धान की रोपाई कर रही किशोरी अचानक कटान में समाए खेत के साथ नदी में बह गई। मौके पर एसडीएम एके गौड़ व सीओ मनोज कुमार सहित प्रशासन गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश कर रहा है। अभी तक किशोरी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार टेढ़वा टप्पाबांक सेखुईया निवासी छोटू अपनी पुत्री पिंकू (15) व अन्य लोगों के साथ राप्ती नदी के किनारे स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी बीच पिंकू नदी में पानी लेने गई। जहां पिंकू गई थी वहां पर कटान हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक हुई कटान में पिंकू नदी में गिर गई। परिवारीजन और अन्य आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। नदी में समाहित किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है।
मामले की सूचना पाकर एसडीएम उतरौला एके गौड़, सीओ मनोज यादव तथा पुलिस चौकी बांकभवानी प्रभारी शशिभूषण पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश करा रहे हैं। नदी के किनारे क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें