बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान आम जन को घर पर ही उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी। डॉक्टर फोन के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय सलाह देंगे। आम जन को घर पर ही उपचार संबंधी जानकारी देने के लिए प्रशासन ने डॉक्टरों का मोबाइल नंबर जारी किया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम जन को घर पर ही चिकित्सकीय सलाह देने के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर फोन के माध्यम से लोगों को उपचार संबंधी जानकारी देंगे।
डॉक्टरों का मोबाइल नंबर जारी करते हुए उन्होंने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. मेहताब आलम से 9451868696, सर्जन डॉ. अरुण कुमार से 8317039574, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा से 9452805192, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नगमा खान से मोबाइल नंबर 7007949711 पर संपर्क कर उपचार संबंधी जानकारी ली जा सकती है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके वाजपेयी से फोन नंबर 7525086121, आई सर्जन डॉ. सुनील कुमार से 7398424957, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद कुमार यादव से 9838851975 व पैथालॉजिस्ट डॉ. पूजा शुक्ला से 7225996471 नंबर पर चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।
जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माही कीर्ति से फोन नंबर 7014975282 व सर्जन डॉ. आरके सिंह से 9415188393 नंबर से भी स्थानीय लोग उपचार संबंधी सलाह ले सकते है। इसी तरह जिला मेमोरियल चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. रमेश पांडेय से 9451677742, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह से 9450664267 एवं सर्जन डॉ. मोहम्मद अख्तर से 9565111177 नंबर पर संपर्क कर सलाह ली जा सकती है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोग सीएचसी रेहरा बाजार के डॉ. अभिषेक कुुमार से 9085496234, सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग की डॉ. श्वेता सिंह से 9971586989, सीएचसी उतरौला के डॉ. शिव चाकर भारती से 6393078968, सीएचसी श्रीदत्तगंज के डॉ. निशांत सिंह से 9793434720 नंबर पर संपर्क कर सलाह ले सकते हैं।
सीएचसी बलरामपुर ग्रामीण की डॉ. नमिता से 8299304949, सीएचसी शिवपुरा के डॉ. रिजवान अहमद से 9919060604, सीएचसी तुलसीपुर की डॉ. सौम्या नायक से 9369515739, सीएचसी गैसड़ी की डॉ. निहारिका यादव से 8879109285 एवं सीएचसी पचपेड़वा की डॉ. आकांक्षा सिंह से 9695700544 नंबर पर संपर्क पर उपचार संबंधी सलाह ली जा सकती है।