फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भाईचारे का दिया पैगाम, खुशियों का मना त्याेहार

Wed, 02 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बीबी बांदी साहिबा ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ते अकीदतमंद।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज सोमवार को जिलेभर में अदा की गई। मस्जिदों और ईदगाहों में एक साथ हजारों हाथ अल्लाह की इबादत में उठे। जहां देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। ईद के इस खास मौके पर शहर का माहौल पूरी तरह से धार्मिक और उत्साह से भरा हुआ नजर आया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। बड़े पुल चौराहा स्थित बीबी बादी साहिबा मस्जिद, गदुरहवा नूरी मस्जिद (बड़े हजरत), मोहल्ला सराय फाटक की ईदगाह और मोहल्ला बलुआ स्थित कालिया मस्जिद में सुबह 7:30 बजे से ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा बीबी बादी साहिबा ईदगाह और नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह में भी सुबह 9:30 बजे नमाज अदा की गई।
नमाज के बाद मुस्लिम धर्मगुरु पीरजादे शकीबुर्रहमान उर्फ भैय्यू मियां ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है और इस दौरान मुल्क की खुशहाली और भाईचारे की दुआ की गई। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए गिले शिकवे भूलकर रिश्तों में मिठास घोलते रहे। कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों की कब्र पर फ़ातिहा पढ़ा और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
दूसरी ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों और ईदगाहों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही थी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ फोर्स भी मुस्तैद थी। नमाजियों की भीड़ के चलते, ईदगाह के रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई थी और भगवतीगंज और वीर विनय चौराहे से रूट डायवर्ट किया गया था। सुबह 11 बजे के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहा उत्सव जैसा माहाैल
जिले भर के अन्य क्षेत्रों जैसे उतरौला, सादुल्लाहनगर, गैडास बुजुर्ग, महदेइयया बाजार, पेहर बाजार, श्रीदत्तगंज, जुआथान, गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, जरवा, पिपरहवा चौराहा, महराजगंज तराई, हरैया सतघरवा, कौववापुर, गौरा चौराहा आदि क्षेत्रों में भी नमाज अदा हुई और माहौल पूरी तरह से उत्सवी रहा। लोगों ने एक-दूसरे की खुशहाली की दुआ की और पुराने गिले शिकवे भुलाकर गले लगे।

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
ईद के इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने भी ईदगाह का भ्रमण कर लोगों से गले मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू और पूर्व अध्यक्ष इशरत जमाल ने भी इस मौके पर लोगों से भेंट की। पूर्व अध्यक्ष इशरत जमाल ने कब्रिस्तान मार्ग पर प्याऊ का आयोजन किया था। जबकि वर्तमान अध्यक्ष धीरू सिंह ने मस्जिदों और ईदगाहों पर प्लाऊ की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें