तुलसीपुर (बलरामपुर)। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में संस्थापक सप्ताह समारोह के चौथे दिन खेलकूद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें हिस्सेदारी करते हुए निबंध में गरिमा तो दौड़ में तोबा शाहीन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. डीपी सिंह ने किया। हिंदी निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गरिमा तिवारी ने प्रथम, आस्था श्रीवास्तव ने द्वितीय व अंशिका जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी निबंध जूनियर वर्ग में आस्था सिंह को पहला, अभिषेक कुमार यादव को दूसरा तथा श्रेया प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह 100 मीटर जूनियर दौड़ प्रतियोगिता में तोबा शाहीन ने प्रथम, अंशिका यादव ने द्वितीय व शताक्षी शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग कबड्डी में छत्रपति शिवाजी हाउस ने बाजी मारी। बालक वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने जीत दर्ज की। शतरंज जूनियर वर्ग में अमित कुमार ने प्रथम, सौरभ प्रजापति ने द्वितीय व वैभव सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में अनुपम यादव को प्रथम ,अंशु मिश्रा को द्वितीय व ज्ञान प्रकाश को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में प्राची सिंह, आकाश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, अंशिका त्रिपाठी व काजल मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।