फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्व सांसद के खिलाफ कल होगी गैंगस्टर मामले की सुनवाई

Thu, 29 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई 31 जनवरी को होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर थाने में डेढ़ वर्ष पहले गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन



तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना करके 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई हो रही है। फिलहाल गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जमानत भी मिल चुकी है। ललितपुर जेल से रिहा भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें