फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने गई मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मवेशी चराने गई आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची सोमवार को गांव के पश्चिम तरफ पहाड़ी नाले के किनारे मवेशी चराने गई थी। वहीं पर गांव के ही दो किशोरों ने लड़की के साथ झाड़ियों में दुष्कर्म कर डाला। गंभीर रुप से घायल पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई।
मामले की सूचना पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने पीड़िता को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष हरैया जेेबी सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवारीजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपी भी नाबालिग है और उनकी उम्र लगभग 14-15 साल है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उधर, एसपी देवरंजन वर्मा ने भी देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें