फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में चार लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। सभी लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना जांच में मदरहवा कला में दो तथा बलुहा बलरामपुर व उतरौला में एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

रविवार को दो कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2137 हो गई है। 2075 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें