बलरामपुर। जिले में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थारूली गैसड़ी, बेमिहा पचपेड़वा, तिलखना पचपेड़वा व एसएसबी कैंप बलरामपुर में एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए इन व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। बुधवार को दो कोरोना मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1970 हो गई है। 1894 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 43 है।