फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे टेंपो को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा ने बताया कि पयागपुर जनपद बहराइच के कुछ लोग टेंपो से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर शारदीय नवरात्र में पूजा अर्चना के लिए आए थे। पूजन दर्शन के बाद लोग वापस पयागपुर जा रहे थे। नेशनल हाईवे सिसई गांव के पास बलरामपुर की ओर से तुलसीपुर जा रही ट्रक ने टेंपो को साइड से टक्कर मार दी।
इसके बाद टेंपो पलट गया। टेंपो में करीब 15 लोग सवार थे। इनमें से मझिला, कांति, सन्नू व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें