हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौकीकला के मजरे बनकटी गांव में रात के समय अज्ञात कारणों से लगी आग में चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई है।
हरैया थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में रात के समय ठाकुर प्रसाद मिश्र के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। ठाकुर प्रसाद ने सोमवार को बताया कि देखते ही देखते आग ने रामचंदर मिश्र, कर्ताराम व दिनेश कुमार के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। थोड़ी ही देर में सभी के घर जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने हल्का लेखपाल मनोज कुमार यादव को घटना की सूचना दी। सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।