फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि रक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कीटनाशक बेचने का लाइसेंस बनाने व पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किए जाने के नाम पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में सुविधा शुल्क लिए जाने का आरोप भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने लगाया है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच व कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने कहा है कि जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। कार्यालय में कीटनाशक बेंचने हेतु लाइसेंस के लिए सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। इसी तरह पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण के लिए भी सुविधा शुल्क न मिलने पर काम नहीं किया जा रहा है। दुकानों पर जांच के नाम पर भी वसूली की जा रही है। पैसा न मिलने पर दुकान से जबरन कीटनाशक उठाया जा रहा है।
इस संबंध में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने बताया कि लाइसेंस की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन व पारदर्शी है। किसी से भी सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप झूठा है। शिकायतकर्ता से मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है। बगैर लाइसेंस कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। नकली कीटनाशक बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें