बलरामपुर। जिले में शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गनवरिया तुलसीपुर, बलरामपुर ग्रामीण, फुलवरिया बाईपास बलरामपुर व जबदहा बलरामपुर के एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को सात कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है।