फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आग से नकदी सहित चार पशुशालाएं जलकर राख

Wed, 02 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/रेहराबाजार। सोमवार दोपहर को उतरौला तहसील के भगवानपुर ग्रंट स्थित कोरियनडीह गांव में आग लगने से 2050 रुपये नकदी सहित चार पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। गांव निवासी जगराम ने बताया कि फूस से बनी फूलमता की पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जो देखते ही देखते बगल में स्थित जगराम के फूस से बने घर तक फैल गई। आग में अजय कुमार, विनय कुमार और फूलकला समेत चार लोगों की पशुशालाएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इसके अलावा जगराम के 2050 रुपये नकदी, कपड़े, बर्तन, भूसा और गृहस्थी का अन्य सामान भी जल गया।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि बलिकरन ने बताया कि सभी प्रभावितों को सहायता राशि दिलाने के लिए अधिकारियों से बातचीत की गई है। लेखपाल सुशील मिश्रा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
-
आग में एक परिवार की गृहस्थी जली
बलरामपुर/गौरा चौराहा। मंगलवार को गौरा चौराहा के ग्राम आबर पैगापुर में एक अग्निकांड ने एक परिवार की गृहस्थी को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। ग्राम निवासी हरिकेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान एमडी यादव ने बताया कि आग में हरिकेश का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उच्चाधिकारियों को मदद के लिए सूचित किया गया है। लेखपाल प्रीति गुप्ता ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है और जल्द ही पीड़ित को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें