फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रेलवे क्रासिंग पर 20 साल बाद अंडरपास का शिलान्यास

Thu, 30 Nov 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बढ़नी रेलवे रूट पर दुर्गापुर गैंजहवा रेलवे क्रासिंग पर 20 साल बाद अंडरपास बनाने के कार्य की शुरूआत बृहस्पतिवार को हुई। स्थानीय लोग लंबे समय से अंडरपास के निर्माण की मांग कर रहे थे। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष साकेत मिश्र ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गैंजहवा रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्रासिंग पर अंडरपास न होने से 50 गांव के लोगों को 15 से 20 किलोमीटर की दूरी शहर आने के लिए तय करनी पड़ती थी। बरसात में होने वाले जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई भी उठानी पड़ती थी। 20 साल पहले अंडरपास की पहल तो शुरू हुई लेकिन इसका शिलान्यास शुरू नहीं हो सका था। इसे लेकर नाराज लोगों ने आंदोलन भी किया था।
लंबे इंतजार के बाद अब चार करोड़ 81 लाख से अंडरपास का निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी है। भूमि पूजन के दौरान ग्राम प्रधान गौतम तिवारी, रामानंद पाण्डेय, प्रमोद मिश्र, बसंत लाल, अंशू, हरेंद्र, संतोष आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय लोगों ने भरोसा जताया है कि इस अंडरपास के निर्माण से इलाके के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी अब दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें