केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपते पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने बलरामपुर-बहराइच मार्ग (बौद्ध परिपथ) को सिक्स लेन करने और झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने दोनों मांगों पर जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।
पूर्व सांसद ने बताया कि बहराइच-बलरामपुर बौद्ध परिपथ पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए इस बौद्ध परिपथ को सिक्स लेन बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर के झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज न होने से हर दिन नगर में भीषण जाम लगता है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग वर्षों से चल रही है। इन दोनों मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया है। (संवाद)