फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वास्थ्य घोटाल में पूर्व विधायक के भाई की पत्नी भी हुईं आरोपी

Mon, 27 Jul 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग में हुए कथित वित्तीय घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के लिपिक भाई अजय श्रीवास्तव की पत्नी सविता श्रीवास्तव को भी आरोपी बना लिया है। विवेचना में साक्ष्य मिलने के बाद विजिलेंस ने उनका नाम प्राथमिकी में शामिल कर लिया है। सविता श्रीवास्तव हिंदुस्तान ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स नामक फर्म की प्रोपराइटर हैं। इस फर्म के खाते में करीब 100 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जांच के दौरान अहम तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं के दौरान विभिन्न फर्मों के माध्यम से बड़ी रकम हिंदुस्तान ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार और रिश्तेदारों के नाम से संचालित फर्मों से भी इस फर्म के खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई।

विजिलेंस को ऐसे बैंकिंग अभिलेख भी मिले हैं, जिनमें आरोपी अजय श्रीवास्तव के पिता के नाम से संचालित आरपी कंस्ट्रक्शन फर्म से एकमुश्त 60 लाख रुपये हिंदुस्तान ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के खाते में भेजे जाने का उल्लेख है। इसके अलावा अन्य फर्मों से हुए संदिग्ध लेनदेन की भी जांच की जा रही है। विजिलेंस बैंक खातों, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


उधर, इस प्रकरण के प्रमुख आरोपी अजय श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। विजिलेंस टीम उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर है। जांच एजेंसी तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें