फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कतर जाने से एक दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 27 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो - मृतक तुफैल - फाइल फोटो
विज्ञापन
गैसड़ी। क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह परिवार से मिलने गांव आया था और अगले दिन रोजगार के लिए कतर लौटने वाला था। लेकिन उससे पहले ही सड़क दुर्घटना ने उसकी जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम परसा पलईडीह निवासी 30 वर्षीय तुफैल परिवार से मिलने गांव आए थे। परिजनों के अनुसार उन्हें अगले दिन कतर रवाना होना था। सोमवार को गांव से बढ़नी स्थित अपने किराये के मकान लौटते समय ब्लॉक मुख्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई जावेद ने बताया कि तुफैल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बढ़नी में किराये के मकान में रहते थे। उनके बच्चे वहीं पढ़ाई कर रहे हैं। तुफैल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें