फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एफडी लोन घोटाला करने वाला पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। किसान के नाम पर कथित रूप से 19.80 लाख रुपये का ऋण निकालकर गबन करने के मामले में पुलिस ने इंडियन बैंक की चमरूपुर महदेईया शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले इसी मामले में सहायक शाखा प्रबंधक निखिल कुमार पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों बैंक अधिकारियों ने मिलकर बैंक का लक्ष्य पूरा करने के नाम पर खाताधारक की जमा पूंजी पर लोन करके गबन किया था।
पुलिस के अनुसार नया नगर बिशुनपुर निवासी किसान जनार्दन सिंह ने जमीन बिक्री से मिले 22 लाख रुपये बैंक में जमा किए थे। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने उन्हें एफडी कराने के लिए कहा और बाद में उनकी जानकारी व सहमति के बिना ही एफडी के आधार पर 19.80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब जनार्दन सिंह को अपने खाते से जुड़े लेन-देन की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि एफडी राशि के लगभग 90 प्रतिशत के बराबर ऋण स्वीकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें