फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो साल से भगवान भरोसे सीएचसी की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई व्यवस्था दो साल से भगवान भरोसे चल रही है। सीएचसी की साफ-सफाई के लिए विभाग ने दो साल से क्लीनिंग एंड स्वीपिंग का टेंडर ही नहीं कराया है। सफाई कर्मियों के न होने से अस्पतालों में कूड़ा व गंदगी फैली रहती है। ओपीडी, आईपीडी व प्रसूता वार्ड में सफाई न होने से मरीज व तीमारदारों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी पर डिलीवरी प्वाइंट, वार्ड व ओपीडी की साफ-सफाई के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से बजट मिलता है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लीनिंग एंड स्वीपिंग की निविदा कराई जाती है। निविदा में चयनित संस्था के कर्मचारी अस्पताल में साफ-सफाई करते हैं। बीते दो सालों से जिले के सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई की निविदा नहीं हुई है। इसके चलते सभी सीएचसी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल में जमा कूड़ा व गंदगी अस्पताल में आने वाले मरीजों तथा तीमारदारों का संक्रमण बढ़ा रहे हैं।



बीमारी फैलने का खतरा

बृहस्पतिवार को सीएचसी पचपेड़वा में इलाज कराने आए जगदीश, राजू व सलीम ने बताया कि ओपीडी के किनारे, वार्ड तथा रैंप के बगल गंदगी फैली मिली है। एक्सरे कक्ष के पास से उठने वाली दुर्गंध से सांस लेना दूभर है। सीएचसी शिवपुरा में खड़े विनोद, लक्ष्मी, शकुंतला व सुमित ने बताया कि पीछे बना शौचालय गंदा है, गंदगी के कारण नीचे वार्ड में रुकना भी मुश्किल हो रहा है। सीएचसी गैसड़ी के प्रथम तल पर सभागार के सामने गंदगी जमा है।
विज्ञापन




जल्द पूरी होगी निविदा प्रक्रिया

तकनीकी कारणों से अस्पतालों में साफ-सफाई के लिए क्नीनिंग एंड स्वीपिंग की निविदा में देर हुई है। जेम पोर्टल पर निविदा प्रक्रिया चल रही है, इसके पूरा होते ही अस्पतालों की सफाई व्यवस्था सुधर जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें