फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंटरसिटी व सुशासन एक्सप्रेस के लेट होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ट्रेनों का संचालन लेट होने से बृहस्पतिवार को लखनऊ समेत अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। ग्वालियर से चलकर बलरामपुर आने वाली सुशासन एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। वहीं गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन भी बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर 50 मिनट देर से पहुंची। दोनों ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इंटरसिटी के लेट होने के कारण लखनऊ में चिकित्सकीय सलाह के लिए अप्वाइंटमेंट लेने वाले मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन



कोई डॉक्टर को दिखाने तो कोई पेशी के लिए हुआ लेट
गोरखपुर से चलकर बढ़नी होते हुए लखनऊ जाने वाली गाड़ी नंबर 15069 इंटरसिटी एक्सप्रेस के बलरामपुर स्टेशन पर पहुंचने का सुबह 6.53 बजे है, लेकिन बृहस्पतिवार को ट्रेन करीब 50 मिनट लेट सुबह 7.42 बजे पहुंची। स्टेशन पर खड़ी सरोजा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन ट्रेन यहीं 50 मिनट लेट है अब टाइम पर नहीं पहुंच पाऊंगी। सतीश व विनीता ने बताया कि हाईकोर्ट में पेशी के लिए लखनऊ जा रहे हैं, ट्रेन लेट होने के कारण अब समय पर नहीं पहुंच पाएंगे।

तीन घंटे देरी से पहुंची सुशासन एक्सप्रेस
ग्वालियर से चलकर आने वाली गाड़ी नंबर 22199 सुशासन एक्सप्रेस के बलरामपुर पहुंचने का समय सुबह 7.40 बजे का है, लेकिन बृहस्पतिवार को ट्रेन तीन घंटे की देरी से 10.30 बजे बलरामपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरे राजीव ने बताया कि मुझे सुबह 10 बजे उतरौला पहुंचना था, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण 10.30 बजे बलरामपुर में ही पहुंच पाया। अब मेरा काम आज नहीं हो पाएगा। बरेली से आई शिक्षक प्रमिला व दिनेश ने बताया कि मुझे सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचना था, ट्रेन लेट होने के कारण आज छुट्टी लेनी पड़ी है।
विज्ञापन


कभी-कभार लेट हो जाती है ट्रेन
सिग्नल, क्राॅसिंग व प्लेटफाॅर्म खाली न होने के कारण लंबी रूट की ट्रेनें कभी कभार लेट हो जाती हैं। रेलवे ट्रेनों को समय से संचालित करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

- रंजन श्रीवास्तव, बलरामपुर स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें