फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आधार संशोधन के लिए काट रहे 40 किमी. का चक्कर

विज्ञापन
बलरामपुर के मुख्य डाक घर में आधार बनवाने के जुटी लोगों की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मुफ्त राशन की राह में आधार संशोधन की प्रक्रिया कार्डधारकों पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि आधार कार्ड में नाम व पता संशोधन के लिए लोग 40 किलोमीटर का चक्कर काटने को मजबूर हैं। गैसड़ी, पचपेड़वा व तुलसीपुर से कड़ाके की ठंड व कोहरे में राशन कार्डधारक जिला मुख्यालय आ जाते हैं। यहां आने के बाद आधार संशोधन के लिए उन्हें दिन भर धक्के खाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे नगर के वीर विनय चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में लोगों की भारी भीड़ दिखी। आधार संशोधन के लिए काउंटर के बाहर लोग धक्का-मुक्की करते दिखे। पूर्ति विभाग की तरफ से शुरू की गई ई-केवाईसी प्रक्रिया कार्डधारकों के लिए मुसीबत बन गई है। आधार में नाम, पता व फिंगर अपडेट के लिए दिन भर लोग जूझ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेंटर न होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। (संवाद)

आठ बजे से लाइन में लगा हूं
आधार कार्ड में फिंगर अपडेट कराना है। सुबह आठ बजे से ही डाकघर के बाहर पहुंच गया हूं। गेट खुलते ही कतार में लग गया, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। तुलसीपुर व गैसड़ी में अगर आधार सेंटर होता तो यहां न आना पड़ता।
विज्ञापन

रिजवान, मनकौरा काशीराम, ब्लॉक गैसड़ी

तुलसीपुर में खराब है मशीन
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कराने के लिए आधार में संशोधन कराना है। तुलसीपुर डाकघर में मशीन खराब होने से वहां आधार संशोधन का काम बंद है। तीन दिनों से बलरामपुर डाकघर में आधार संशाेधन के लिए दौड़ लगा रही हूं, लेकिन नंबर नहीं आ रहा है। ई केवाईसी न होने पर कोटेदार राशन बंद करने की बात कह रहा है।
- जन्नतुन्निशा, निवासी खीरिया, ब्लॉक गैसड़ी

जिले में 69.74 कार्डधारकों की हुई ई-केवाईसी
जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी कार्डधारक व सदस्यों की ई केवाईसी कराई जा रही है। जिले में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के करीब 3.53 लाख कार्डधारक हैं, इनमें 16,37,844 सदस्यों के नाम दर्ज हैं। अभी तक 11,37,783 लोगों की ई केवाईसी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 69.74 प्रतिशत है। 5,00,061 लोगों की ई-केवाईसी बाकी है।

तुलसीपुर में खराब है मशीन
तुलसीपुर डाकघर में मशीन खराब होने से वहां आधार संशोधन का कार्य बंद है। मशीन सही कराने के लिए संबंधित संस्था को सूचना दी है। जिला मुख्यालय पर आने वाले लोगों को टोकन दिया जाता है। टोकन के जरिए आधार में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन

- ऋषि देव मिश्र, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें