फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाढ़ नियंत्रण कक्ष चालू, अवर अभियंताओं की लगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मानसून की दस्तक को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। तैयारी शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष चालू करा दिया गया है। तीन पालियों में अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम पवन अग्रवाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बाढ़ के दौरान राहत व बचाव के कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित करा दिया गया है। सुबह छह से दोपहर दो बजे तक पहली पाली, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक दूसरी पाली और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक तीसरी पाली का संचालन होगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट अवधेश कुमार होंगे, जो ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों की उपस्थिति का नियंत्रण करेंगे। यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है अथवा समय से नहीं आता है या उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर ड्यूटी कक्ष से अनुपस्थित हो जाता है तो उसकी सूचना एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार को देंगे। ऐसे कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिया है कि समय से उपस्थित होकर कंट्रोल रूम में बाढ़, ड्रेनेज व सिंचाई विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। प्राप्त शिकायतों का पंजिका में शिकायतकर्ता के संपूर्ण विवरण व निस्तारण अनिवार्य रूप से अंकित कराना होगा। प्रतिदिन रिपोर्ट कंट्रोल रूम प्रभारी को उपलब्ध करानी होगी। इसमें कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें