बलरामपुर। खेल निदेशालय की तरफ से राज्य कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें शामिल होने के लिए जिले के पांच कर्मचारियों का चयन हुआ है। जिला खेल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में चार खेलों में पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
शतरंज में रंजीत कुमार व अमित राणा, क्रिकेट में संजय साहू एवं एथलेटिक्स में अवधेश का चयन किया गया है। यह चारों खिलाड़ी जनपद न्यायालय में स्टेनोग्राफर के पद पर तैनात हैं। वहीं महिला वर्ग बैडमिंटन में आस्था सिंह का चयन किया गया है। यह भी जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। अब यह सभी खिलाड़ी देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। (संवाद)