फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरकारी जमीन पर लगे खैर का पेड़ काटने में पांच नामजद

Tue, 29 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। सरकारी जमीन पर लगाए गए खैर के बाग के पेड़ काटने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खैर की लकड़ी काफी महंगी बिकती है। यह कत्था व इत्र बनाने में काम में आता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेव गोसाई के मजरे रामस्वरूप पुरवा में खैर का पेड़ काट कर बेचे जाने का मामला काफी समय से चर्चा में है। ग्राम समाज की जमीन पर इस कीमती पेड़ को काटने की जानकारी पर लेखपाल मौके पर पहुंचे, तो पेड़ काट रहे पांच लोग मौके से फरार हो गए।
लेखपाल राजीव यादव ने बताया कि पेड़ काटने वाले रामबरन, कृष्ण कुमार, माता प्रसाद, श्यामू, भूलन निवासी रामस्वरूप पुरवा के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। पेड़ की निगरानी भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किसर गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्रीय पुलिस को पेड़ों की निगरानी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें