फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इमिलिया कोडर पचपेड़वा में चार तथा सीएचसी तुलसीपुर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए इन व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 20 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1951 हो गई है। 1865 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 55 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें